लोकसभा न सही राज्य सभा में पासवान ने लहराया परचम
राज्य सभा की 18 सीटों के लिए पांच राज्यों में आज वोटिंग जारी है। इनमें बिहार से पांच, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार, उड़ीसा से तीन तथा झारखंड से दो सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व भाजपा प्रमुख वेंकैया नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढ़ी, कांग्रेस के आस्कर फर्नानडीस, मशहूर उघोगपति विजय माल्या शामिल हैं। इन सभी सीटों पर सबसे ज्यादा संघर्ष कर्नाटक और राजस्थान में है। कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर समर्थित निर्दलीय उम्मीद्वार विजय माल्या के आने से चार सीटों के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
भाजपा के वेंकैया नायडू और कांग्रेस के ऑस्कर फर्नांडिस की जीत तो निश्चित है लेकिन माल्या को लेकर थोड़ी बहुत दिलचस्पी बाकी है। बीजेपी ने हालाकि बुधवार को माल्या को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। विजय माल्या चूंकि राज्य में पार्टी के प्रमुख विरोधी जनता दल सेक्युलर समर्थित उम्मीदवार हैं इस कारण भाजपा के कई विधायक माल्या की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के एस ईश्वरप्पा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में घोषणा कर दी की कांग्रेस के उम्मीदवार को हराने के लिए भाजपा ने विजय माल्या के समर्थन का फैसला किया है। उधर राजस्थान में कुल चार सीटें हैं और पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।













Click it and Unblock the Notifications