कहीं समय पर तो कहीं देर में बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। देश में सबसे गर्म स्थान धौलपुर (राजस्थान) रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानिए फिल्मी मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाकों, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबर द्वीप समूह, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। जम्मू एवं कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़, उड़ीसा, विदर्भ में तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार हैं।
दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की उम्मीद जताई है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत तापमान के मुताबिक सामान्य है।
इधर, उत्तर प्रदेश में मानसून की राह देख रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक यहां मानसून चार-पांच दिन देरी से पहुंचेगा। राज्य में सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "उत्तर प्रदेश में मानसून 19-20 जून तक पहुंचने के आसार हैं। अरब सागर में उठे उष्णकटीबंधीय चक्रवात 'फेट' की वजह से मानसून पहुंचने में देरी हो रही है।"
गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, बरेली और आगरा सहित कई स्थानों पर बुधवार को लगभग दिन भर बादल छाये रहे और शाम को बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश वाराणसी में (9.0 मिलीमीटर) दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। राज्य में झांसी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, इलाहाबाद का 35.9 डिग्री, आगरा का 32.0 डिग्री, वाराणसी का 35.4 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में तेज आंधी के साथ बारिश हाने की संभावना जताई गई है।













Click it and Unblock the Notifications