यूपी में भाजपा की कमान वरूण के हाथों में!

मिश्र ने कहा कि वरूण अपने सिद्धांतों पर डटे रहने वाले युवा हैं और रासुका जैसे कानून लगाए जाने पर भी वह अपने सिद्धांतों से नहीं डिगे। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि श्री गांधी पार्टी का युवा चेहरा है और इनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढती जा रही है और जगह जगह दिए उनके भाषणों को सराहा जा रहा है। मिश्र नें कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2012 में होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और उसमें वरूण गांधी को बडी जिम्मेवारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वरूण की युवाओं में लोकप्रियता का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications