नक्सलियों ने कर्मचारियों पर हमला किया
रांची, 17 जून (आईएएनएस)। फिरौती की रकम देने से इंकार करने पर नाराज नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को दो कारखानों की दो बड़ी-बड़ी मशीनों को आग के हवाले कर दिया और कुछ कर्मचारियों की पिटाई भी की।
पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार देर रात गुआ गांव की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिरौती की रकम देने से इंकार किए जाने पर नाराज होकर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications