राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में मतदान आरंभ
पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए गुरुवार को मतदान आरंभ हो गया। एक निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में उतर जाने से चुनाव रोमांचक हो गया है।
सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत को पूरा भरोसा है।
पहले घंटे में लगभग दो दर्जन विधायक मतदान कर चुके हैं। विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 243 है।
उम्मीदवारों में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी, जनता दल (युनाइटेड) के आर. सी. पी. सिंह और उपेंद्र कुशवाहा प्रमुख हैं। राजद और लोजपा ने पांचवें उम्मीदवार के रूप में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा है।
बेंगलुरू के व्यवसायी बी. जी. उदय बतौर निर्दलीय उम्मीदवार छठे उम्मीदवार हैं। उनके मैदान में उतरने से क्रास वोटिंग की संभावना बढ़ गई है।
कांग्रेस ने मतदान में भाग न लेने का फैसला किया है। उसके 10 विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications