मेघालय में 95 फीसदी परिवारों के बैंक खाते नहीं
शिलांग, 17 जून (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का कहना है कि राज्य में 95 फीसदी से अधिक परिवारों के पास बैंक खाते नहीं है जिसकी वजह से केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है।
संगमा ने बुधवार को कहा कि बैंक खाते न होने की वजह से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) सहित केंद्र सरकार की कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने कहा, "राज्य में 95.9 फीसदी परिवार बैंकिंग से जुड़ा कोई लेददेन नहीं करते। यहां ऋण-जमा अनुपात बहुत कम है।"
संगमा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के दौरान इन मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा, "मैंने वित्त मंत्री के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का मामला उठाया। केंद्र सरकार हमारी समस्याओं पर गौर करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications