यूएई में 60 बांग्लादेशी कामगार गिरफ्तार
अबू धाबी, 17 जून (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में नियोक्ता द्वारा भगौड़ा घोषित किए जा चुके 60 बांग्लादेशी कामगारों को गिरफ्तार किया गया है।
आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक श्रम और आवास कानून के उल्लंघन के आरोप में बुधवार को इन कामगारों को एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। सभी कामगार अपार्टमेंट में छिपे हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications