बिहार में 2 नाबालिग बहनों की हत्या
पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के एक ग्रामीण इलाके में एक ईंट भट्ठे के मालिक ने दो नाबालिग बहनों की कथित तौर पर हत्या कर दी। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उनमें से एक ने भट्ठे से एक ईंट उठा ली थी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार को पूर्णियां जिले के बीरपुर लोखरा गांव में हुई। मृतकों की पहचान जुलेखा (13) और दुलारी (11) के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चियां ईंट भट्ठे के पास बकरियां चरा रहीं थीं। उनमें से एक बच्ची ने भट्ठे से एक ईंट उठा ली। इसके बाद गुस्साए मालिक बदुरुद्दीन ने कथित तौर पर जुलेखा के सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद मालिक ने दूसरी बच्ची पर हमला कर उसकी भी हत्या कर दी।
पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बदरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications