ऑस्ट्रेलियाई मंत्री से प्रवासी भारतीयों के मामले पर चर्चा
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल में अपने प्रवासी नियमों में बदलाव का प्रस्ताव किया है और इसके मद्देनजर ये मुलाकातें काफी अहमियत रखती हैं। ऑस्ट्रेलिया में बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं, जिनमें छात्रों की भी काफी संख्या है। वे वहां पुराने प्रवासी नियमों के तहत गए हैं।
रवि ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री साइमन क्रीन, विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ और संसाधन, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री मार्टीन फग्र्यूसन से भी मिले। इसके बाद भारतीय समुदाय, विभिन्न संघों और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।
वे इसके बाद दो दिनों के लिए न्यूजीलैंड की यात्रा पर भी जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications