केन्द्रीय पुस्तकालय निधि की स्थापना की सिफारिश
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग ने प्रबंधन संबंधी निर्णय लेने की प्रक्रिया में विभिन्न हितधारकों और उपयोक्ता समूहों को शामिल करने के माध्यम से पुस्तकालय प्रबंधन में ज्यादा सामुदायिक भागीदारी की भी सिफारिश की है।
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग की सिफारिशों पर विचार करने तथा इनके कार्यान्वयन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय आयोग की स्थापना करने का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता, केन्द्रीय संदर्भ पुस्तकालय और संस्कृति मंत्रालय के तहत देश के अन्य महवपूर्ण पुस्तकालयों ने अपने कैटलॉग रिकार्ड का कम्प्यूटरीकरण शुरू किया है। प्राचीन और दुर्लभ पुस्तकों तथा दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है।
पाठकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी जैसे पुस्तकालयों ने अब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications