पगड़ी पर पाबंदी लगाने वाले क्लब को चुनौती
ऑकलैंड के 'मैनुरेवा कस्मोपोलिटन क्लब' में पिछले दिनों एक स्थानीय सिख करनैल सिंह को उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवेश करने से इसलिए रोक दिया गया था क्योंकि उन्होंने पगड़ी पहन रखी थी। क्लब ने रविवार को सिर पर किसी भी तरह के पहनावे के साथ प्रवेश पर पाबंदी की पुष्टि मदतान के जरिए की।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार क्लब एक सदस्य ने बताया, "बहुत लोगों का मानना है कि अगर पगड़ी पहने हुए लोगों के लिए नियमों में बदलाव किया जाता है तो फिर उन लोगों को भी प्रवेश देना पड़ेगा जो सिर अन्य पहनावे धारण किए होते हैं।"
स्थानीय सिख संगठन 'सिख काउंसिल ऑफ न्यूजीलैंड' के सचिव वीरपाल सिंह ने कहा कि उनका संगठन इस मामले पर मानवाधिकार आयोग से कानूनी मदद की कोश्शि में है क्योंकि ऐसी पाबंदी मानवाधिकार अधिनियम का उल्लंघन है।
सिंह ने कहा कि पूरे सिख समुदाय की ओर से उनका संगठन कानूनी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, "हम इसे आसानी से नहीं ले सकते कि हमें अलग-थलग किया जा रहा है।"
इस बारे में नस्लीय मामलों के आयुक्त जोरिस डी ब्रेस ने कहा, "यह धर्म से जुड़ा मामला है। हमारे यहां पुलिस में लोग पगड़ी पहनते हैं। पाबंदी पूरी तरह अनुचित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications