म्यांमार में भूस्खलन, 46 मरे
यंगून, 17 जून (आईएएनएस)। म्यांमार में मूसलाधार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम 46 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सरकारी मीडिया ने गुरुवार को खबर दी कि मूसलाधार बारिश के कारण राकहिने प्रांत में कई मकान, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इस प्रांत के पांच शहरों में बारिश का बुरा असर पड़ा है। भूस्खलन की घटना में चार लोग घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications