जोशी ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
जोशी ने कहा कि उस समय अमेरिका की एक अदालत में यूनियन कार्बाइड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) खिलाफ दायर केस की पैरवी क्यों नहीं की गई इसकी भी जांच होनी चाहिए।
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में जोशी ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। लोगों के सामने यह सामने आना चाहिए कि अमेरिकी अदालत में यूनियन कार्बाइड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) खिलाफ दायर केस की पैरवी क्यों नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अमेरिकी कानून हमारे देश के मुबाकले ज्यादा कठोर हैं।
जोशी ने जोर देते हुए कहा कि यह तत्कालीन केंद्र सरकार के नरम रवैये को दर्शाता है, जो उस समय कांग्रेस की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही कांग्रेस की सरकार अमेरिका के दबाव में एंडरसन को बचाने का प्रयास कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहन जांच होने के बाद ही इस केस के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस बात की पड़ताल होनी चाहिए कि इस मामले में पहले फैसले के बाद मुख्य न्यायाधीश को किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण पद दिया गया।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने मांग की कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ें और देश को सच बताएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications