राज्यसभा चुनाव : राजस्थान से आनंद शर्मा, जेठमलानी जीते

जयपुर, 17 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी ने जीत दर्ज की है।

इसके अलावा कांग्रेस के अश्क अली टाक और भारतीय जनता पार्टी के वी.पी. सिंह भी चुनाव जीत गए हैं।

यहां चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें से दो सीट कांग्रेस को और दो सीट भाजपा मिली।

ये पांचों उम्मीदवार थे-कांग्रेस आनंद शर्मा और अश्क अली तक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम जेठमलानी और वी. पी. सिंह और निर्दलीय संतोष बागड़ोदिया।

200 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 102 और भाजपा के 79 सदस्य हैं। माकपा सदस्यों द्वारा चुनाव से दूर रहने की घोषणा के साथ जेठमलानी के राज्यसभा पहुंचने की राह आसान हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+