तमिलनाडु में सड़क हादसा, 17 मरे
चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के धरमपुरी जिले में बुधवार रात एक वाहन और टैंकर की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार यह हादसा रात में लगभग 10.45 बजे पालाकोडे नामक स्थान पर हुआ। वाहन में सवार लोग एक शादी से लौट रहे थे। इस हादसे में दुल्हन भी घायल हो गई। घायलों का उपचार धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications