गैस पीड़ितों को इंसाफ और इज्जत की दरकार
प्रतिवेदन में अधिकृत आयोग के अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का विशेष अभियोजन प्रकोष्ठ बनाने की मांग की गई है।
भोपाल ग्रुप ऑफ इंफॉर्मेशन के सतीनाथ षडंगी, भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संगठन की रशीदा बी, गैस पीड़ित निराश्रित पेशर भोगी संघर्ष मोर्चा के बालकिशन नामदेव ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गैस पीड़ितों की पीड़ा का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि 18 जून को होने वाली मंत्री समूह की बैठक से उनकी मांग है कि गैस पीड़ितों के लिए अधिकृत आयोग बनाया जाए, आपराधिक मामलों के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का विशेष अभियोजन प्रकोष्ठ बने ताकि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत द्वारा सुनाई गई सजा में बढ़ोतरी के प्रयास हों, विदेशी आरोपियों के प्रत्यार्पण के लिए कार्रवाई हो और पीड़ितों के इलाज पुनर्वास रोजगार पेंशन आदि का इंतजाम हो।
गैस पीड़ितों के लिए काम कर रहे संगठनों के प्रमुखों का कहना है कि यूनियन कार्बाइड के करीब रहने वाले हजारों परिवार आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर है। वहीं उन्हें इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications