ईरान ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया
तेहरान, 17 जून (आईएएनएस)। ईरान ने बुधवार को ब्रिटेन की सरकार के एक आतंकवादी संगठन के साथ कथित संबंधों पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए ब्रिटिश राजदूत को तलब किया।
स्थानीय चैनल प्रेस टीवी के अनुसार ईरान का आरोप है कि ब्रिटिश सरकार का आतंकवादी संगठन मुजाहिदीन खल्क ऑर्गनाइजेशन (एमकेओ) से संबंध हैं। इस संगठन पर ईरान में कई हमलों को अंजाम देने का आरोप है।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने तेहरान में ब्रिटेन के राजूदत साइमन गैस को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया। मंत्रालय की ओर से उम्मीद जताई गई है कि ब्रिटिश सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications