श्रीनगर में मीरवाइज रिहा, हालात सामान्य (लीड-1)
मीरवाइज के अलावा हुर्रियत के पूर्व चेयरमैन अब्दुल गनी भट, पीपुल्स कांफ्रेस के बिलाल गनी लोन और नेशनल फ्रंट के नईम खान को हिरासत में लिया गया। इन्हें बाद में कोठीबाग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है।
अलगाववादी नेता गिलानी संयुक्त राष्ट्र सैन्य निगरानी समूह के मुख्यालय की ओर एक विरोध रैली का नेतृत्व कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें उनके समर्थकों के साथ सोनावर क्षेत्र में हिरासत में ले लिया।
मीरवाइज जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा मानवाधिकार का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपने वाले थे।
अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही पुराने श्रीनगर में दुकानें बंद हो गईं, लेकिन उनकी तुरंत रिहाई के कारण स्थिति सामान्य हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications