फ्रांस में मूसलाधार बारिश से 19 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आंतरिक मामलों के मंत्री ब्रीस होर्टफ्यूक्स ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कई लोगों को अभी भी लापता बताया जा रहा है।
फ्रांस के दक्षिण-पूर्व शहर वार में सभी लोगों की मौत हुई, जहां तेज बारिश की वजह से 200,000 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई। बुधवार देर रात को आधे से अधिक घरों में दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
बारिश से प्रभावित इलाकों से 1,000 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications