विज्ञान एवं अनुसंधान अकादमी को मंत्रिमंडल की मंजूरी
बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, " मानसून सत्र के दौरान संसद में वैज्ञानिक शोध एवं अनुसंधान से जुड़ा एक विधेयक लाया जाएगा।"
सोनी ने कहा, "यह अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संसाधनों के उपयोग के बारे में विचार करेगी।"
इस तरह के संस्थानों की कमी को देखते हुए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने इस तरह की अकादमी खोलने का प्रस्ताव रखा था।
सोनी ने कहा कि अकादमी सीएसआईआर के मौजूदा संसाधनों का प्रयोग करते हुए अपने दम पर काम करेगी। 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत इस अकादमी पर 19.10 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा जबकि 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 61.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications