इटावा से 2 इनामी अपराधी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक हत्या, हत्या का प्रयास और अपहरण के तकरीबन एक दर्जन मामलों और गैंग्स्टर एक्ट में वांछित चल रहे अपराधी अरुण सोनकर (35) को कानपुर से और इतने की आपराधिक मामलों में वांछित शिशुपाल यादव(36) को इटावा से बुधवार देर रात धर दबोचा।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात दोनों फरार आपराधियों सोनकर को कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र से और यादव को इटावा के सिविल लाइंस इलाके से पकड़ा गया।
उन्होंने कहा कि सोनकर पर दस हजार रुपये और यादव पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications