राज्यसभा चुनाव : झारखण्ड में बाजी कांग्रेस और झामुमो के हाथ

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखण्ड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में बाजी कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हाथ लगी है।

कांग्रेस के उम्मीदवार धीरज साहू ने 28 और झामुमो के के. डी. सिंह ने 32 मत प्राप्त कर यह चुनावी सफलता अर्जित की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अजय मारू को चुनाव में असफलता हाथ लगी। वह सिर्फ 17 मत ही जुटा सके।

सिंह को झामुमो के 18 मतों के अलावा ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ-साथ निर्दलीय विधायकों को समर्थन मिला। जबकि कांग्रेस के धीरज साहू को झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का समर्थन मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+