राज्यसभा की 18 सीटों के लिए मतदान संपन्न (लीड-2)

राजस्थान की चार, बिहार की पांच, कर्नाटक की चार, उड़ीसा की तीन और झारखण्ड की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न हुए।

सबसे रोचक मुकाबला राजस्थान में देखा जा रहा है जहां भाजपा ने राम जेठमलानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनकी उम्मीदवारी को लेकर प्रदेश इकाई में रोष है। इसे देखते हुए और क्रास वोटिंग के भय से भाजपा ने अपने सभी विधायकों को जयपुर के एक होटल में रखा था। सभी विधायक होटल से मतदान देने विधानसभा पहुंचें।

कर्नाटक में विजय माल्या की उम्मीदवारी से राज्यसभा चुनाव रोचक बन गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने उन्हें अपना समर्थन देने का फैसला किया है। पहले से ही उन्हें जनता दल (सेक्यूलर) का समर्थन हासिल है।

बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में उतरने से चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। बिहार से क्रास वोटिंग की भी खबरें हैं।

सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत को पूरा भरोसा है।

पासवान, भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी, जनता दल (युनाइटेड) के आर. सी. पी. सिंह और उपेंद्र कुशवाहा अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवार हैं जबकि राजद और लोजपा ने पांचवें उम्मीदवार के रूप में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा है।

बेंगलुरू के व्यवसायी बी. जी. उदय बतौर निर्दलीय छठे उम्मीदवार हैं। उनके मैदान में उतरने से क्रास वोटिंग की संभावना बढ़ गई है। कांग्रेस ने यहां मतदान में भाग न लेने का फैसला किया है। उसके 10 विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+