कैलाश मानसरोवर के लिए प्राचीन रास्ते की तलाश
कमांडर ए.पी.एस. निम्बाडिया ने कहा कि आईटीबीपी की 7वीं बटालियन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रयोग किए जाने वाले प्राचीन मार्ग की खोज की है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मिर्थि में तैनात 7वीं बटालियन के प्रमुख निम्बाडिया ने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने इस मार्ग की खोज के लिए छह अभियान चलाए।
निम्बाडिया ने कहा कि कैलाश पर्वत पर श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए यह नया मार्ग एक विकल्प मुहैया कराएगा। यह पर्वत तिब्बत में मानसरोवर झील के पास स्थित है।
आईटीबीपी के महानिदेशक आर.के. भाटिया ने इस पुस्तक का लोकार्पण करते हुए निम्बाडिया के कार्यो की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications