गैस त्रासदी : भाजपा ने काले गुब्बारे छोड़े
यूनियन कार्बाइड कारखाने से दो-तीन दिसम्बर 1984 को रिसी जहरीली गैस ने हजारों लोगों की जान ले ली थी और पांच लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं। इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे वारेन एंडरसन और उसे भगाने में मदद करने के आरोपी तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग की है।
भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोशनपुरा क्षेत्र में प्रदर्शन किया और दोनों के नाम लिखकर व तस्वीरें लगाकर काले गुब्बारे हवा में छोड़े गए।
वहीं भाजपा के सांसद रघुनंदन शर्मा ने सीधे तौर पर हादसे के लिए वारेन एंडरसन को जिम्मेदार ठहराया है। एंडरसन ने कारखाने के सुरक्षा कोष में कटौती की थी और स्थानीय संस्थान से इस तथ्य को छुपाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications