कहीं समय पर, तो कहीं देर से बरसेंगे मेघ (लीड-1)

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। देश में सबसे गर्म स्थान धौलपुर (राजस्थान) रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाकों, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबर द्वीप समूह, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।

जम्मू एवं कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़, उड़ीसा, विदर्भ में तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार हैं।

दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की उम्मीद जताई है।

राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के औसत तापमान के मुताबिक सामान्य है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दोपहर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।"

गौरतलब है कि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में मौसम सुहाना हो गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये हैं, जबकि कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इतना ही नहीं पिछले तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। भोपाल का अधिकतम तापमान 31़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 32़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, उत्तर प्रदेश में मानसून की राह देख रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक यहां मानसून चार-पांच दिन देरी से पहुंचेगा। राज्य में सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "उत्तर प्रदेश में मानसून 19-20 जून तक पहुंचने के आसार हैं। अरब सागर में उठे उष्णकटीबंधीय चक्रवात 'फेट' की वजह से मानसून पहुंचने में देरी हो रही है।"

गुप्ता ने कहा कि मानसून राज्य की पूर्वी सीमा की तरफ से प्रवेश करेगा। राजधानी लखनऊ में यह कुछ दिन विलंब से 20-22 जून तक पहुंचेगा। सामान्य रूप से 18 जून तक मानसून लखनऊ में दस्तक दे देता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 22-23 जून तक मानसून पूरे राज्य में पहुंच जाएगा।

उधर, राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश और बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, बरेली और आगरा सहित कई स्थानों पर बुधवार को लगभग दिन भर बादल छाये रहे और शाम को बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश वाराणसी में (9.0 मिलीमीटर) दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। राज्य में झांसी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, इलाहाबाद का 35.9 डिग्री, आगरा का 32.0 डिग्री, वाराणसी का 35.4 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में तेज आंधी के साथ बारिश हाने की संभावना जताई गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+