गाजा पर नाकेबंदी में ढील दी जाएगी : इजरायल (लीड-1)

तेल अवीव, 17 जून (आईएएनएस)। इजरायल ने अपने रुख में नरमी लाते हुए गाजा पट्टी पर लगाई आर्थिक नाकेबंदी में ढील देने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल में दो दिनों तक इस मामले पर गहन चर्चा के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से यह घोषणा की गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नई नीति के तहत यह ढील इसलिए दी गई है ताकि अंतर्राष्ट्रीय देखरेख में गाजा पट्टी में मानवीय परियाजनाओं के लिए सहायता सामग्री पहुंचाई जा सके।

बयान में कहा गया है कि इस ढील के साथ ही इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर सुरक्षा से जुड़े प्रतिबंध बरकरार रहेंगे ताकि अवैध हथियारों के प्रवाह पर अंकुश लगाए जा सके। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल की बैठक एक बार फिर होगी जिसमें आगे के कदम पर निर्णय लिया जाएगा।

इजरायल ने नाकेबंदी में ढील देने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से फिलीस्तीन संगठन हमास के कब्जे से अपने सैनिक गिलहाड शलित की तत्काल रिहाई के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है। गिलहाट बीते चार वर्षो से हमास के कब्जे में हैं। हमास इस सैनिक को मुक्त करने के बदले में इजरायली जेलों में बंद में 1,000 से अधिक फिलीस्तीनियों की रिहाई चाहता है।

गौरतलब है कि इजरायल ने वर्ष 2006 से गाजा की आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है। गत 31 मई को इजरायली नौसेना द्वारा गाजा पट्टी के लिए सहायता सामग्री और कार्यकर्ताओं को ले रहे जहाजों पर गोलीबारी की गई थी। इस कार्रवाई में नौ लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+