राज्यसभा चुनाव : बिहार में क्रास वोटिंग
पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन विधायकों ने क्रास वोटिंग करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान किया।
भाजपा के बनवारी राम और बसपा की सीता सुंदरी ने स्वीकार किया कि उन्होंने राजद के रामकृपाल यादव के समर्थन में मतदान किसा है।
सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय उम्मीदवार बी. जी. उदय को दोपहर तक सिर्फ दो ही मत मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे तक 90 फीसदी विधायक मतदान कर चुके थे।
उम्मीदवारों में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी, जनता दल (युनाइटेड) के आर. सी. पी. सिंह और उपेंद्र कुशवाहा प्रमुख हैं। राजद और लोजपा ने पांचवें उम्मीदवार के रूप में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने मतदान में भाग न लेने का फैसला किया है। उसके 10 विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications