राज्यसभा चुनाव : राजस्थान में माकपा ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा
जयपुर, 17 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हो रहे मतदान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया। चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार यहां चुनाव मैदान में हैं।
ये पांचों उम्मीदवार हैं-कांग्रेस आनंद शर्मा और अश्क अली तक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम जेठमलानी और वी. पी. सिंह और निर्दलीय संतोष बागड़ोदिया।
200 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 102 और भाजपा के 79 सदस्य हैं। माकपा सदस्यों द्वारा चुनाव से दूर रहने की घोषणा के साथ जेठमलानी के राज्यसभा पहुंचने की राह आसान हो गई है। अब भाजपा को दोनों सीटें जीतने के लिए 80 मतों की आवश्यकता होगी।
भाजपा को जनता दल युनाइटेड के विधायक फतेह सिंह और एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार ने समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications