गोल्फ क्लब की जिम्मेदारी संभालेगी केरल सरकार (लीड-1)

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 17 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को असमंजस की स्थिति खत्म करते हुए त्रिवेंद्रम गोल्फ कल्ब और राज्य के एकमात्र गोल्फ कोर्स के संचालन की पूरी जिम्मेदारी केरल सरकार को सौंप दी।

न्यायालय ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जिसका क्लब पर सीधे दखल होगा। यह क्लब ही राज्य के इस एकमात्र गोल्फ कोर्स का पूरा संचालन देखता है।

यह गोल्फ कोर्स 25 एकड़ में फैला है। इसे 1850 में स्थापित किया गया था। 11 नवंबर, 1966 को लाइसेंस के तहत इस गोल्फ कोर्स की जिम्मेदारी 99 वर्षों के लिए क्लब को सौंप दी गई थी।

लाइसेंस के भीतर ही एक इस बात का प्रावधान है कि राज्य सरकार 30 वर्षो के बाद दो वर्ष के नोटिस पर इसे रद्द कर सकती है। सरकार की ओर से दी गई नोटिस की अवधि नवंबर, 2010 में खत्म हो रही है। इस क्लब में 600 सदस्य हैं जिनमें ज्यादातर नौकरशाह और राजनेता हैं।

केरल के राजस्व मंत्री के.पी. राजेंद्रन ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "सरकार के रुख की पुष्टि हुई है और हम इससे बेहद खुश हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+