इथोपिया ने भारत से मदद मांगी
पिछले एक सप्ताह भर से इथोपियाई मंत्री टेफरा वाल्वा, फोंटू त्सेगे ने भारतीय व्यवस्था को जानने-समझने के लिए देशभर का भ्रमण किया।
इथोपिया दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां के कुल क्षेत्रफल का केवल 43 फीसदी हिस्सा ही खेती करने योग्य है। इथोपिया अपनी कृषि उपज बढ़ाने के लिए भारत की मदद चाहता है।
वाल्वा ने अपने देश में मौजूद कृषि संसाधनों के इस्तेमाल के लिए कृषक समुदाय को आमंत्रित करने के इरादे से पंजाब का दौरा भी किया।
भारत ने आयात-निर्यात बैंक का तीसरा कार्यालय अदीस अबाबा में खोला है।
फांटू सेगे एड्स और आंख में होने वाली बीमारियों से निपटने के उपायों को लेकर भारत के स्वास्थ्य मंत्री से मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications