धोखाधड़ी के आरोप में व्यवसायी का परिवार गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चण्डीगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को व्यवसायी परिवार के तीन सदस्यों पर मामला दर्ज किया। तीनों की पहचान राकेश कुमार गोयल, पत्नी नीना और उसके पुत्र विकास के रूप में की गई है। व्यवसायी का परिवार इस्पात का कारोबार करता है।
पुलिस के मुताबिक चण्डीगढ़ आईडीबीआई के सहायक महाप्रबंधक जगदीश कुमार की शिकायत पर व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मामले के अनुसार गोयल ने दिसंबर, 2009 में आईडीबीआई बैंक से 5.47 करोड़ रुपये लोन लिया था। इसके लिए उन्होंने दो घरों को संपत्ति के रूप में दिखाया था। लेकिन किसी तरह बिना दस्तावेजों के ही वह लोन लेने में सफल हो रहा।
बाद में यह पाया गया कि इस व्यवसायी के परिवार ने उसी दस्तावेजों के आधार पर एक अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक से आठ करोड़ रुपये लोन ले रखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications