गाजा पर नाकेबंदी में ढील देगा इजरायल
इस मामले पर बीते दो दिनों से इजरायली सरकार बातचीत कर रही थी। स्थानीय समाचार पत्र 'जेरूसलम पोस्ट' के अनुसार सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मीडिया सलाहकार की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस नाकेबंदी में ढील की घोषणा की गई।
बयान में कहा गया है, "इस ढील के साथ ही इजरायल सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करता रहेगा ताकि अवैध हथियारों के प्रवाह पर अंकुश लगाए जा सके।"
गौरतलब है कि गत 31 मई को इजरायली नौसेना द्वारा गाजा पट्टी के लिए सहायता सामग्री और कार्यकर्ताओं को ले रहे जहाजों पर गोलीबारी की गई थी। इस कार्रवाई में नौ लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications