नक्सलियों से वार्ता पर गोलमेज सम्मेलन करेंगे स्वामी अग्निवेश
अग्निवेश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अस्थाई तौर पर निराशा हाथ लगने के बावजूद हम वार्ता के प्रयासों के जारी रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश होगी कि आम आदमी की जान न जाए, चाहे वह सुरक्षाकर्मी हो, नक्सली हो या ग्रामीण हों।"
आगामी नौ जुलाई को आयोजित किए गए इस सम्मेलन में स्वामी अग्निेवश के अलावा जाने-माने न्यायविद् राजिंदर सच्चर, गैर सरकारी संगठन एकता परिषद के प्रमुख पी. वी. राजगोपाल और वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर भी हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में माओवादी विचारक वारवारा राव और जी. एन. साईबाबा नक्सलियों का पक्ष रखेंगे। इसमें दंतेवाड़ा नक्सली हमले की जांच के लिए गठित आयोग के प्रमुख ई. एन. रामामोहन और अन्य सुरक्षा विशेषज्ञों को भी बतौर पर्यवेक्षक आमंत्रित किया गया है।
अग्निवेश ने बताया कि सम्मेलन में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम और केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लई को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन दोनों ने इससे इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications