अमिताभ और शाहरुख के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा
लंदन, 17 जून (आईएएनएस)। लंदन में मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' के प्रीमियर के दौरान बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान को एक साथ देखेने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
किंग खान 'रावण' के प्रीमियर के मौके पर यहां बच्चन परिवार का साथ देने पहुंचे थे। लंदन के साउथ बैंक में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में मणिरत्न की फिल्म 'रावण' का प्रीमियर बुधवार रात रखा गया था। प्रीमियर के दौरान हिन्दी सिने जगत के दो दिग्गज कलाकारों की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की तादाद में प्रशंसक एकत्र हुए थे।
मणिरत्नम ने 'रावण' का हिन्दी और तमिल में निर्देशन किया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता विक्रम ने इसके माध्यम से अपने बॉलीवुड के सफर की शुरूआत की है। सह- प्रायोजक कंपनी रिलायंस बिग पिक्चर्स एंड मद्रास टॉकिज के माध्यम से यह फिल्म शुक्रवार को दुनियाभर के 2,200 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदािर्शत होगी।
'रावण' में नकारात्मक भूमिका निभा रहे अभिषेक बच्चन ने संवाददाताओं से कहा, "यह अद्भुत है। हम खुशी से फूले नहीं समा रहे। हमें खुशी है कि हम फिल्म प्रीमियर के लिए लंदन आए।"
'रावण' में रागिनी की भूमिका ऐश्वर्या निभा रही हैं जो एक शिक्षिका हैं। वह एक पुलिसकर्मी (विक्रम) से शादी करती हैं। रागिनी का अपहरण वीरा नामक व्यक्ति करता है जिसका किरदार अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications