चीन ने बांग्लादेश-म्यांमार सड़क परियोजना को मंजूरी दी
बुधवार को संसद में हसीना ने कहा कि बांग्लादेश और म्यांमार को जोड़ने वाली सड़क परियोना के अध्ययन और डिजाइन का काम जारी है। इस परियोजना के लिए बांग्लादेश सरकार धन उपलब्ध कराएगी। इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
पहले चरण के तहत बांग्लादेश के रामू ओर गुंडुम के बीच दो किलोमीटर और म्यांमार के ताउंगब्रो और बोलिबाजार के बीच 23 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' के सदस्य देशों और चीन के साथ सड़क संपर्क स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, "प्रस्तावित परियोजना के क्रियान्वयन के साथ आसियान के साथ प्रभावी सड़क और संचार संपर्क स्थापित हो सकेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications