मैंगलोर विमान हादसे की स्थिति रिपोर्ट जारी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी इस रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में मारे गए सभी शव संबंधित परिवारों को सौंप दिये गये और जिन 12 शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई, उनका सामूहिक अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में जीवित बचे आठ लोगों में से तीन का उपचार चल रहा है जबकि पांच को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "एयर इंडिया की ओर से 11 जून को कुल 14.06 करोड़ रुपये बतौर मुकावजा दे दिया गया। मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की रकम दी गई है। जीवित बचे आठ लोगों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है।"
गौरतलब है कि 22 मई, 2010 को एयर इंडिया का विमान आईएस-812 मैंगलोर हवाई अड्डे पर उतरते समय खाई में गिर गया था। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications