बीपी 20 अरब डॉलर की सहायता देने पर सहमत
बुधवार को बीपी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ब्रिटिश कंपनी बीपी ने अमेरिकी इतिहास के इस सबसे बड़े तेल रिसाव संकट से निपटने के लिए अपने सभी शेयरधारकों को इस वर्ष दिया जाने वाला लाभांश स्थगित कर दिया है।
ओबामा ने कंपनी के चेयरमैन स्वानबर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी हेवार्ड और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ 20 अप्रैल से शुरू रिसाव के बाद पहली बार एक बैठक की। बीपी के एक तेल कुंए से रिसाव के कारण मेक्सिको की खाड़ी में पानी के ऊपर तेल जमा हो गया है।
बैठक के बाद राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाऊस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है बीपी के अधिकारियों के साथ बैठक और कोष की स्थापना एक अच्छी शुरुआत है। इससे कुछ छोटे व्यापारियों को सहायता मिलेगी। बीपी अपनी जिम्मेदारी पूरा करने जा रही है।
इस बारे में स्वानबर्ग ने कहा, "बीपी के सभी कर्मचारियों की ओर से मैं अमेरिका के सभी लोगों से माफी मांगता हूं।"
बीपी अगले चार साल में स्वतंत्र रूप से गठित एक कोष में 20 अरब डॉलर की राशि देने पर सहमत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications