ईरानी स्पीकर ने परमाणु संवर्धन का समर्थन किया
तेहरान, 17 जून (आईएएनएस)। ईरानी संसद के स्पीकर अली लारिजानी ने बुधवार को कहा कि सरकार को 20 फीसदी तक यूरेनियम का संवर्धन करना चाहिए।
स्थानीय चैनल प्रेस टीवी के अनुसार सांसदों को संबोधित करते लारिजानी ने ईरान पर लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए पश्चिमों देशों की निंदा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के इस कदम को अनुचित करार दिया।
उन्होंने सरकार को इन प्रतिबंधों का कड़ा प्रतिवाद करने को कहा।
पिछले दिनों सुरक्षा परिषद ने ईरान पर अतिरिक्त प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव को पारित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications