गुड़गांव में सोमवार से दौड़ेगी मेट्रो
अधिकारी ने बताया कि इस लाइन को एक महीने के भीतर केंद्रीय सचिवालय से जोड़ दिया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार, "कॉरीडोर का बाकी हिस्सा यानी कुतुब मीनार से केंद्रीय सचिवालय की लाइन अगले महीने चालू होने की संभावना है। 14.47 किलोमीटर लंबे कॉरीडोर पर शुरुआत में सुबह छह से रात 11 बजे के बीच प्रत्येक 12 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल चलेगी।" उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल छतरपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी, क्योंकि वह अभी तैयार नहीं हुआ है।
क्लिक करें- देश दुनिया की खबरें | एशिया कप | फीफा 2010
प्रवक्ता ने बताया, "छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर गाड़ी अभी तो नहीं, लेकिन अगस्त में रुकने लगेगी। इस स्टेशन के लिए भूमि पिछले वर्ष अक्टूबर तक उपलब्ध नहीं हो पाई थी, जिस कारण निर्माण कार्य में देरी हुई।" उन्होंने बताया कि फिलहाल पांच मेट्रो गाड़ियां गुड़गांव भेजी गई हैं और गाड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मेट्रो रेल सुरक्षा (सीएमआरएस) के आयुक्त ने 11 जून को वैधानिक तौर इस लाइन को सुरक्षित घोषित किया था। इस लाइन में जो दस स्टेशन बनाए गए हैं, वे हैं- कुतुब मीनार, छतरपुर, सुलतानपुर, घिटोरनी, अर्जनगढ़, गुरु द्रोणाचार्य, सिकंदरपुर, एम.जी. रोड, इफको चौक और हुडा सिटी सेंटर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications