हिमाचल में बस के खाई में गिरने से 6 की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खचाखच भरे एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।
जिले की पुलिस ने बुधवार को बताया, "टाटा सूमो में 14 लोग सवार थे और यह दुर्घटना मंगलवार रात को हुई। सभी यात्री कमरुनाथ के मेले से वापस लौट रहे थे।" यह हादस मंडी जिले से 25 किलोमीटर दूर पंदोह-गोहर मार्ग पर हुआ है। चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो ने मंडी जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस के मुताबिक "आठ घायलों को मंडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।"












Click it and Unblock the Notifications