यूपी के आजमगढ़ में लगी भीषण आग

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार की सुबह एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पढ़ें - राज्यों की सुर्खियां

घटना शहर के व्यस्तम गोपाल कटरा बाजार इलाके की है। यहां आज तड़के दास कांप्लेक्स में आग लग गई। दमकल की तकरीबन 15 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं। जिले के पुलिस प्रमुख ने बताया कि आग को अगल-बगल की इमारतों में फैलने से रोक लिया गया है। जल्द ही उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले, पहली मंजिल में लगी थी लेकिन इमारत में ज्यादातर दुकानें मोबिल ऑयल और लुब्रिकेंट की थीं इसलिए आग बहुत जल्दी फैली और इसने लगभग 20 दुकानों को अपनी चपेट में लिया है। फिलहाल आग लगने का कारणें का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+