मूसलाधार बारिश से मुंबई में मचा कोहराम

मुंबई। मुंबई में हो रही लगातार बारिश ने लोगों के जीना हराम कर रखा है। मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को बहुत सी दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। मसलन मुंबई में हवाई, रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है। दूसरी ओर ठाणे में दीवार ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पुछले 12 घंटों में मुंबई में 100 मिलीमीटर बारिश हुई। रेल की पटरी पर पानी जमा होने से लोकल ट्रेन का आवागामन प्रभावित हुआ है। कई रेलगाड़ियां 10 से 30 मिनट देरी से चल रही हैं। दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में 78 मिलीमीटर और सांताक्रूज में 95 मिलीमीटर बारिश हुई है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण परेल, दादर, खार, सांताक्रूज, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, कांदीवली और बोरीवली में यातायात में बदलाव किया गया है।

बारिश की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ानों में 35 से 40 मिनट का विलंब हुआ है। बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारी सड़कों से पानी हटाने के काम में जुटे हुए हैं। बीएमसी ने बताया, "हमने इस काम में 200 पंप लगाए हैं।" मुंबई के निचले इलाकों में लहरें उठने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+