ओबामा ने बीपी से मुआवजा वसूलने का संकल्प जताया

उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले एक सप्ताह में तेल रिसाव की 90 प्रतिशत मात्रा नियंत्रित कर ली जाएगी। ओबामा ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए नई ऊर्जा नीति लाई जाएगी।

टेलीविजन पर अपने 18 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को बीपी के स्वामित्व वाले तेल कुंए में हुए विस्फोट और तेल रिसाव ने आपदा का रूप ले लिया है और हमें इससे महीनों या सालों तक लड़ना पड़ेगा।

ओबामा ने कहा कि वह बीपी के अध्यक्ष कार्ल-हेनरिक स्वेनबर्ग से बुधवार को कंपनी की लापरवाही के कारण श्रमिकों और उद्यमियों को हुए नुकसान की भरपाई व संसाधन मुहैय्या कराने के लिए बात करेंगे।

ओबामा ने कहा कि मुआवजे की राशि पर बीपी का नियंत्रण नहीं होगा ताकि मुआवजे का सही और तेजी से वितरण हो सके, मुआवजे का आंकलन स्वतंत्र और तीसरी पार्टी के जरिए कराया जाएगा।

ओबामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीपी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी राष्ट्रपति द्वारा तेल कुंए को जल्द से जल्द बंद करने और खाड़ी में फैल चुके तेल को साफ करने के लक्ष्यों को स्वीकार कर रही है और बुधवार को होने वाली बैठक में इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी मुद्दों पर रचनात्मक वार्ता की जाएगी।

ओबामा ने इस तेल रिसाव संकट को दर्दनाक बताते हुए कहा कि अब केवल स्वच्छ ऊर्जा का ही भविष्य है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता खत्म करेगा। उन्होंने कांग्रेस से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर ऊर्जा सुधारों के प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की ताकि स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था का निर्माण हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+