बर्बाद हुए तेल से चल सकती थीं 68 हजार कारें
वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में तेल कुंए से हुए कच्चे तेल के रिसाव में अब तक जितना तेल बर्बाद हुआ है उससे एक साल तक 68 हजार कारें, छह हजार एक सौ ट्रक और तीन हजार एक सौ जहाज चलाए जा सकते थे।
डेलवेयर विश्वविद्यालय के नौवहन नीति विभाग के प्रोफेसर जेम्स जे कॉर्वेट ने तेल रिसाव की मात्रा का व्यावहारिक अनुमान लगाने के लिए यह वेबसाइट बनाई है। उन्होंने अपनी इस वेबसाइट को अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए 30 हजार बैरल प्रतिदिन के तेल रिसाव के नए अनुमान के आधार पर पुनर्गठित किया है।
हाल ही में अमेरिका के सरकारी वैज्ञानिकों ने यह नया अनुमान जारी किया था कि मेक्सिको की खाड़ी में हुआ तेल रिसाव पहले लगाए गए अनुमान से दोगुना करीब 30 हजार बैरल प्रतिदिन हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications