मणिपुर मसले पर सरकार ने बुलाई आपात बैठक
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मंगलवार को हुई बातचीत के बाद नागा छात्रों ने नाकेबंदी खत्म करने की बात कही थी।
नाकेबंदी को एक गंभीर मसला करार देते हुए केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों के मुख्यसचिवों की आपात बैठक बुलाई है।
केंद्रीय गृह सचिव पिल्लै राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 को खोले जाने के बारे में मुख्य सचिवों के साथ चर्चा करेंगे। नागा छात्रों ने मणिपुर की जीवन रेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को 11 अप्रैल से बंद कर रखा है।
नागालैंड के जनजाति छात्रों के शीर्ष संगठन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वे दो माह से अधिक समय से चल रही नाकेबंदी को खत्म कर देंगे।
संगठन की इस घोषणा से हालांकि राहत नहीं मिली और जरूरी समानों से लदे ट्रकों की आवाजाही अब भी शुरू नहीं हो सकी है।
कुछ नागा छात्र संगठनों का कहना है कि वे मणिपुर सरकार के नागा नेता टी. मुइवा को उनके गांव जाने से रोकने के फैसले के खिलाफ नाकेबंदी जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications