मलयालम निर्देशक विश्वम्भरन का निधन
कोच्चि, 16 जून (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों के वयोवृद्ध निर्देशक पी.जी. विश्वभरन का बुधवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
विश्वम्भरन पिछले कुछ अरसे से बीमार थे और मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनका अंतिम संस्कार पलक्कड़ में होगा।
अपने चार दशक के करियर में विश्वम्बन ने करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने 2002 में रिलीज 'पुथूरामपुथरी उन्नीचार्य' के बाद फिल्मों से नाता तोड़ लिया था।
विश्वम्भरन ने बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरूआत की थी। 1976 में पूरी तरह निर्देशन का जिम्मा संभालने से पहले फिल्म 'ओझुक्किनीथायर' में उन्होंने ससिकुमार के साथ काम किया। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।
सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल विश्वम्भरन की फिल्मों से ही मशहूर हुए।
उनकी हिट फिल्मों में 'चक्र', 'ए सबधाम एनाथे एबधाम', 'थराकल अलाप्सेमयाम', 'काटू कुथिरा', 'एझुपुन्ना थाराकान' और 'गजाकेसरीयोगम' शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications