मुंबई में भारी बारिश से उड़ानों में देरी
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से बुधवार को कई उड़ानों में विलंब हुआ।
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ानों में 35 से 40 मिनट का विलंब हुआ है।
प्रवक्ता ने कहा, "भारी बारिश, तेज हवाएं और कम दृश्यता की वजह से उड़ानों का परिचालन बुधवार सुबह प्रभावित हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications