विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के 17 प्रस्ताव मंजूर
विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की 31 मई 2010 को हुई बैठक में की गई सिफारिशों के आधार पर यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
एक प्रस्ताव पर पिछली स्वीकृति में सुधार करने की सिफारिश की गई और एक अन्य प्रस्ताव में पहले स्वीकृत अनुमोदन को समाप्त करने के अनुरोध को रद्द किया गया। स्वीकृत प्रस्ताव इन विभागों के हैं -पशुपालन और डेरी-एक, वाणिज्य -दो, सूचना और प्रसारण- पांच, आर्थिक मामले-दो, औद्योगिक नीति और प्रोत्साहन-तीन, पर्यटन-एक, शहरी विकास-एक, कृषि और सहकारिता-एक, खनन-एक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications