गुड़गांव में पोलीक्लीनिक की नई इमारत का उद्घाटन
इस पोलीक्लीनिक को बनाने में 49.07 लाख रुपये खर्च हुए हैं और यहां पोलीक्लीनिक पर निर्भर 22000 ईसीएचएस लाभार्थियों को उम्दा ओपीडी सेवा मुहैया कराई जाएगी। याद रहे कि सरकार ने अभी हाल में 15 नए क्षेत्रीय केंद्रों के साथ-साथ 199 अतिरिक्त नए पोलीक्लीनिक बनाने को मंजूरी दी थी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में इस समय छह पोलीक्लीनिक हैं और अतिरिक्त आठ पोलीक्लीनिक बनाए जाने हैं। दुनदेहड़ा स्थित पोलीक्लीनिक के अलावा गुड़गांव में ही सोहना मार्ग पर बना एक दूसरा पोलीक्लीनिक भी जल्द ही काम शुरू कर देगा।
ईसीएचएस की शुरुआत पूर्व सैनिकों की पुरानी मांग के अनुरूप अप्रैल 2003 में हुआ था, ताकि सीजीएचएस की तरह उन्हें भी हर तरह की बीमारियों के खिलाफ समेकित चिकित्सा योजना का लाभ मिल सके। आज लगभग 11 लाख पूर्व सैनिक इस योजना से लाभ उठा रहे हैं और उनके आश्रितों को मिलाकर यह संख्या 34 लाख के पार हो गई है। कुल 1355 अस्पताल और निदान केंद्र पैनल में हैं, जहां ईसीएचएस लाभार्थियों को बगैर नकद भुगतान किए उपचार उपलब्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications